देहरादून। नशे की लत के चलते घर से निकली एक महिला को दो लोगों ने किडनेप कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई और उसके हाथ बांधकर बल्लूपुर के जंगल में छोड़कर भाग गए।बाद मेंस्थानीय लोगों ने उसे बंधन से मुक्त कराया व दून चिकित्सालय में भर्ती कराया। अब महिला के पति ने उसका अपहरण करने व उसे बंधक बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली देहरादून पुलिस के तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार करन पुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी स्मैक आदि के नशे की आदी है। इसी वजह से वह कई बार बिना बताए घर से बाहर चली जाती है। 12 फरवरी को भी वह शाम 5.00 बजे किसी को बिना बताए घर से चली गई। 18 फरवरी को उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी पत्नी दून चिकित्सालय में भर्ती है। जब वह चिकित्सालय पहुंचा तो वहां भर्ती उसकी बीवी के सिर पर चोट के निशान दिखाई पड़े। पूछने पर महिला ने बताया कि 12 फरवरी को जब वह घर से निकली तो दर्शनलाल चौक से घंटाघर के बीच एक कार में बैठे हुए दो व्यक्ति मिले। उसने कार सवारों से पीने का पानी मंगा तो उन्होंने उसे आराम से कार में बैठकर पानी पीने के लिए कहा। इसके बाद कार सवार उसे लेकर बल्लूपुर की तरफ जंगल में ले गए, जंगल में उसके साथ मारपीट की गई और ईंट जैसी किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उसे बांधा और जंगल में ही छोड़ कर चले गए। 15 फरवरी को आसपास काम करने वाले लोगों ने उसे इस हाल में देखा तो पुलिस को बुलाया और फिर 108 के माध्यम से दून अस्पताल मे भर्ती कराया गया। महिला ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की शिकायत नहीं की है। महिला के पति ने पुलिस से उसकी पत्नी के अपहरण के बाद पिटाई व बंधक बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।


No comments:
Post a Comment