सोलन। पिछले दिनों बेरल गांव में आईपीएच के लिए बिछाई जा रही पाइप को चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उस पर कंपनी के स्टोर से 65एमएम की 4 पाइपें चुराने का आरोप है। पाइपों की कीमत लगभग साढ़े 15 हजार आंकी गई है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के अनुसार 13 फरवरी को मंडी के सुंदरनगर निवासी विकांत सिंह ने बागा पुलिस थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि वह लाहोटे बिल्डकोन लि. कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पिछले दिनों ही उसका स्थनांतरण बेरल साइट पर हुआ थ। जहां उनकी कंपनी आईपीएच के लिए पाइप लाइने बिछाने का काम कर रही है। इस काम में लगने वाली पाइपों व अन्य सामग्री का स्टोर सिंहारली गांव में अईपीएच के पंप हाउस केही बनाया गया है। जहां कंपनी का एक चौकीदार भी नियुक्त किया गया है।
विकांत के अनुसार 8 फरवरी को जब चौकीदार निजी काम से दाड़लाघाट गया हुआ था तब अज्ञात चोर स्टोर में पड़े 65 एमएम के 4 पाईप लेकर फरार हो गए। इन चारों पाइपों की कीमत लगभग 15,600 रुपये है । इस तहरीर पर पुलिस ने बागा थाने में केस दर्जकरके चोर की तलाश शुरू की। मंगलवार को यानी कल चोरी में संलिप्त एक आरोपी बेरल निवासी 22 वर्षीय लेख राम को गिरफतार किया गया। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।



No comments:
Post a Comment