बद्दी : पुलिस ने बाइक सवार हरदोई व बरेली निवासी युवकों से बरामद की लगभग आधा किलो अफीम - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

बद्दी : पुलिस ने बाइक सवार हरदोई व बरेली निवासी युवकों से बरामद की लगभग आधा किलो अफीम


बद्दी।  बद्दी जिला पुलिस के स्पेशल सेल ने यूपी के बरेली और हरदोई निवासी दो युवकों से आधा किलो के लगभग अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों को आज अदालत में पेश करके उनका पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। अब पुलिस उनसे नशे की इस तस्करी के अन्य राज उगलवाएगी। जिले के एएसपी अशोक वर्मा ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।  

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरोटीवाला के अन्तर्गत झाड़माजरी बस स्टैंड के पास जिला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने लाल रंग के मोटरसाईकल एचपी12 के -6584 पर सवार दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। दोनों युवकों ने अपना परि​चय यूपी के हरदोई की चचरापुर तहसील  के देहपूर्वा गांव निवासी 

28वर्षीय सुधीर और बरेली की आंवला तहसील के बिसारतगंज निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार के रूप में दिया। सुधीर ने बताया कि वर्तमान में वह सोलन के बटेड़ में रहता है जबकि विकास ने अपना वर्तमाना पता वर्धमान चौक बद्दी बताया। उनकी तलाशी में उनके पास से 482 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल की गई। अब पुलिस उनसे अफीम के तस्कर का नाम पता करेगी। जिससे वे अफीम लेकर यहां पहुंचे थे। 

मामले की पुष्टि करते हुए बद्दी जिला पुलिस के एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों से 482 ग्राम अफीम पकड़ी गई है। दोनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया और रिमांड हासिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta