ब्रेकिंग : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, विधायक दल की बैठक के बाद हुआ ऐलान - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

ब्रेकिंग : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, विधायक दल की बैठक के बाद हुआ ऐलान


नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम के नाम पर पर्दा अब हट गया है। केंद्र के दो पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक विधायक दल की नेता के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी विधायकों ने सर्व सममति से स्वीकार कर लिया। इसके बाद तय हो गया कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। वे कल दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुन कर विधानसभा में पहुंची है। 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं। हालांकि, उसके बाद से ही दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। बुधवार शाम सभी अटकलों पर विराम लग गया।  सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्‍यमंत्री होंगी। 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। 2025 में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है।

कुछ देर पहले ही दोनों पर्यवेक्षक बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी ऑफिस पहुंचे। उनके आने के बाद ही बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इस दौरान सभी विधायकों के फोन भी बंद करा दिए गए थे। पर्यवेक्षकों ने बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा। बीजेपी के मुख्यमंत्री चयन की परंपरा के मुताबिक बाकी विधायकों ने इसका अनुमोदन किया। इसके बाद सभी विधायक और विधायक दल के नेता एलजी ऑफिस  के लिए रवाना हो गए। वहां पर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद ही एलजी विधायक दल के नेता को सरकार बनाने का न्योता देंगे। वहीं कल दोपहर 12 बजे तय समय पर शपथ ग्रहण होगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की सरकार में 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta