रानीपोखरी : अ(शांतिनगर) में अवैध कब्जा छुड़ाने गए भूस्वामी पर तलवार से हमला, पथराव भी किया - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

रानीपोखरी : अ(शांतिनगर) में अवैध कब्जा छुड़ाने गए भूस्वामी पर तलवार से हमला, पथराव भी किया


रानीपोखरी। यहां के शांतिनगर में जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर मुंहजोरी के किस्से तो आए दिन देखने में आते रहे हैं, मामले पुलिस तक भी पहुंचे हैं लेकिन अब अवैध कब्जे को लेकर मारपीट भी होने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला रानीपोखरी पुलिस थाने में दर्ज कराया गया हैं  

इस बार मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर पुलिस तक पहुंचा है रानीपोखरी के दोनाली निवासी राजेंद्र भंडारी। उसका कहना है कि वह शांति नगर में स्थित अपने प्लॉट की बाउन्ड्री करवाने गया तो वहां पर तारा देवी उसकेपति कमल स्वरूप व उनके दो बेटों व उनकी पत्नियों ने उन्हें काम करने से रोकने का प्रयास किया।

 यहीं नहीं जब उन्होंने अपना काम जारी रखा तो आरोपी पक्ष ने उनपर डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उन पर पथराव किया गया। जिसके कारण राजेंद्र के कंधे पर गुम चोट लग गयी। इसके बाद कमल स्वरूप व उसके बेअे अजय ने उस पर पर घास काटने की तलवार से हमला कर दिया जिससे राजेंद्र के बांया हाथ जख्मी हो गया। जाते जाते आरोपी पक्ष ने उसे जान से मारने की धमकी भी दीं।

 राजेंद्र भंडारी का कहना है उसकी जमीन पर आरोपी पक्ष अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। रानीपोखरी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta