नालागढ़ : मायावती की अपील पर गौर करे बहुजन समाज—विक्रम सिंह - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 18, 2025

नालागढ़ : मायावती की अपील पर गौर करे बहुजन समाज—विक्रम सिंह



नालागढ़।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाज के शोषित व बहुजन तबके को कांग्रेस से बचकर रहे की अपील की है। उन्होंने आगाह किया है कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीते जी व उनके देहांत के बाद भी करोड़ों शोषित पीड़ित दलितों व बहुजनों के लिए उनके आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली खासकर कांग्रेस पार्टी कभी भी  उनकी सोच -नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती। 

नायर ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट करते हुए सख्त लहजे में कहा है कि कांग्रेस विशुद्ध राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ के लिए जय बापू, जय भीम,  जय मंडल , जय संविधान आदि के नाम पर चाहे जितने भी कार्यक्रम क्यों न कर ले, बाबा साहब के अनुयाई इनके किसी भी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। 

वे जागरूक व सतर्क हैं और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्षरत  हैं। आत्म सम्मान व स्वाभिमान की प्रतीक मायावती बहुजन समाज को सचेत करते हुए कहती हैं कि कुछ दल बदलू अवसरवादी व स्वार्थी दलित अपने आकाओं  को खुश करने के लिए अनर्गल बयान बाजी करते हैं जिसे गंभीरता से नहीं लेने की जरूरत है। इनकी अनर्गल बयान बाजी से सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि वह " सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन " से अनभिज्ञ व अपरिचित हैं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta