नालागढ़। वन मंडल नालागढ़ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र रामशहर के कार्यालय एवं रिहायशी भवन को एसडीएम नालागढ़ राजकुमार ने असुरक्षित घोषित कर दिया है।
एसडीएम नालागढ़ राजकुमार ने बताया कि उन्होंने कमेटी के साथ वन विभाग के रामशहर कार्यालय एवं रिहायशी भवनों का मुआयना किया। जिसकी स्थिति को जर्जर देखते हुए असुरक्षित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की ओर से इस जर्जर भवन को असुरक्षित करने का प्रपोजल आया था। जिसकी दशा को देखते हुए आज इस भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग करेगा ।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रामशहर प्रेम सिंह पटियाल ने बताया कि वन विभाग रामशहर के कार्यालय और रिहायशी मकान की हालत काफी खस्ता बनी हुई थी जिसको लेकर प्रपोजल डाला गया था और उसके बाद एसडीएम नालागढ़ राजकुमार की अध्यक्षता में एक टीम ने मौके का दौरा किया और इस जर्जर भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रामशहर राजिद्र सिंह ठाकुर, विकासखंड अधिकारी नालागढ़ न्यून धैर्य शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी रामशहर प्रेम सिंह पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment