बद्दी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नाम बदल कर दिया शादी का झांसा और अब... - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 18, 2025

बद्दी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नाम बदल कर दिया शादी का झांसा और अब...



बद्दी। जिला पुलिस बद्दी के महिला थाने में एक युवती ने उसके साथ हुई धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। युवती का आरोप है कि उसके साथ नालागढ़ के एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उसके बाद दोनों के बीच मुलाकात का दौर शुरू हुआ।  

युवक ने अपना नाम बदल कर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक सम्बंध बनाये। युवती ने कहा कि युवक ने तकरीबन 2 साल तक किराये के मकान में रखा। दोनों लिव इन में रह रहे थे। इसी दौरान जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने बताया  कि वह पहले से शादी शुदा है और दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। जिससे युवती परेशान हो गई, युवक ने अपने साथियों ने साथ मिलकर फिर उसके साथ मारपीट भी की।

 एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मीडिया को बताया कि शनिवार देर रात युवती की शिकायत पर महिला थाना बद्दी में मुकदमा दर्ज किया गया है।  रविवार को लड़की का मेडिकल करवाने के बाद जांच अधिकारी लड़की के साथ यह घटनास्थल का दौरा करके  साक्ष्य इकट्ठे किए। 

सोमवार को अदालत में लड़की को बयान दर्ज करवाने के लिए पेश किया गया। जहां अदालत ने लड़की के बयान कलमबद्ध करने की 20 तारीख दी है। युवती के बयान 20 तारीख को कोर्ट में दर्ज करवाए जायेंगे।  उन्होंने बताया कि  मामले की जांच जारी है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस टीम उसके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वह जल्दी ही सलाखों के पीछे होगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta