सोलन: दुबई से लौटकर भाई बहन से मिलने सोलन आई युवती कमरे में मृत मिली - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 17, 2025

सोलन: दुबई से लौटकर भाई बहन से मिलने सोलन आई युवती कमरे में मृत मिली



सोलन। दुबई से लौटकर अपने भाई बहन के पास सोलन आई एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद बिसरे को सुरक्षित रख लिया है। उसे फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल युवती के परिजनों ने उसकी मृत्यु पर किसी पर किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। 

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल से मिली जानकारी पर पुलिस ने चिकित्सालय में जाकर देखा तो वहां एक 23 वर्षीय युवती का शव आपातकालीन कक्ष में रखा मिला। युवती के शव के साथ उपस्थित परिजनों ने बताया कि युवती का नाम रीमा देवी था। मूल रूप से वह किन्नौर जिले के कल्पा के पांगी क्षेत्र की रहने वाली थी। 

बताया गया कि रीमा पिछले तीन चार महीनों से दुबई में रह रही थी। 12—13 फरवरी को वह अपने भाई बहन से मिलने के लिए सोलन आई थी। 15 फरवरी की शाम खाना खाने के बाद वह कमरे में जाकर सो गई। 16 फरवरी की सुबह जब साढ़े आठ बजे तक भी जब वह सोकर नहीं उठी तो भई बहन उसे उठाने के लिए कमरे में गए। लेकिन वह मूर्छित थी। परिजन उसे उठाकर तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को युवती के शरीर पर ऊपरी तौर पर किसी प्रकार की चोट व खरोंच का निशान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। उसके विसरे को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रीमा देवी के परिजनों ने उसकी मृत्यु को लेकर किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta