रामनगर। पुलिस ने अवैध हथियारों व हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान तुमडिया डाम से मुरादाबाद के फरीदपुर निवासी 35 वर्षीय महमूद को अवैध हथियार एवं अवैध हथियार बनाने वाली मशीन अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उसके हवाले से 12 बोर की एक अवैध बन्दूक, 315 बोर के दो अवैध देसी तमंचे, 12 बोर के 3 जिन्दा कारतूस, 12 बोर के 02 खोखे कारतूस, 315 बोर के खोखे कारतूस और हथियार बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस टीम में रामनगर थाने के एसएसआई मो. यूनुस, मालधान चौकी प्रभारी, धर्मेन्द्र कुमार,पीरूमदारी चौकी प्रभारी सुनील धानिक, कांस्टेबल अशोक काम्बोज, विजेन्द्र सिंह व विनीत चौहान आदि शामिल थे।


No comments:
Post a Comment