देहरादून। नेशनल गेम्स में उत्तराखंड अब इतिहास रचने के नजदीक पहुंच गया है। आज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
प्रदेश को अब तक 44 पदक मिल चुके हैं। जिसमें आठ गोल्ड, 19 सिल्वर और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही अब उत्तराखंड यूपी, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से आगे निकलकर नेशनल गेम्स की पदक तालिका में 10 वें नंबर पर आ गया है।


No comments:
Post a Comment