रामनगर। यहां के पटरानी क्षेत्र के मालधन में गुरुवार को एक श्रमिक के कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने और उसके घर के पास ही झाडियों में एक महिला का शव मिलने की गुत्थी ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। फिलहाल मामना जा रहा है कि दोनों के बीच विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब सुरेश नामक इस व्यक्ति को महिला की मौत की खबर मिली तो उसने अपने घर में हीफांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विदित रहे कि गुरुवार को पुलिस को दोनों लोगों की मौत की सूचना कुछ ही अंतराल पर मिली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि झाड़ियों में मिली महिला 55 वर्ष की थी और वह पटरानी की ही रहने वाली थी। नजदीक के मकान में ही 45 वर्षीय सुरेश राम का शव पंखे में के कुंडे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार घटना के वक्त पत्नी व दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। जांच में सामने आया कि महिला के चार बच्चे हैं। उसका पति भी मेहनत मजदूरी करता है।
सुरेश के दो बेटों में से दीपक दिव्यांग है, दूसरा नवीन मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने बताया कि सुरेश और महिला पांच सालों में कई बार साथ घूमते देखे गए। पुलिस मामला विवाहेत्तर प्रेमप्रसंग में आत्महत्या का किया जाना मानकर जांच कर रही है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया गया। महिला का विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
सीओ नितिन लोहनी के अनुसार महिला और पुरुष की मौत के मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment