भूकंप से थर्राया दिल्ली—एनसीआर और बिहार - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 17, 2025

भूकंप से थर्राया दिल्ली—एनसीआर और बिहार


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर आज सवेरे भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठा। इसके करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि बिहार में आए भूकंप का केंद्र सीवान रहा। 

 यहां पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इधर, सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे 5 बजकर 36 मिनट पर तेज झटके महसूस किये गये। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।   

उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है।

बिहार में इससे पहले सात जनवरी की सुबह एक और शाम को दो झटके महसूस किए गए थे। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया।

फिलहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta