सोलन। पुलिस ने गत वर्ष जुलाई महीने में अर्की के बथालग क्षेत्र के जाबल गांव में एक बंद पड़े मकान से ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में 7वें आरोपी को भी दबोच लिया है। इस मामले में 6 गिरफ्तारियां पहले ही की जा चुकी है। चुराए गए गहने भी पहले ही बरामद कर लिए गए थे। कल गिरफ्तार किया गया आरोपी बिलासपुर के मलारी गांव का रहने वाला है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार अर्की थाना क्षेत्र के बथालग के जाबल गांव निवासी रोशन लाल ने इसी वर्ष 19 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह व उनकी पत्नी शिमला में नौकरी करते है तथा छुटटी वाले दिन ही घर आते हैं । 16 जुलाई को वे अपपनी पत्नी सहित अपने गाँव जाबल आये थे। 18 जुलाई को दोनों वापस शिमला लौट गए थे। 19 जुलाई को दोपहरबाद 3 बजे उनके भाई ने फोन पर सूचित किया कि इनके कमरे का दरवाजा खुला है व सामान बिखरा पड़ा है।
जिस पर उसने अपनी पत्नी सहित अपने घर पहुंचे तथा सामान चैक किया तो कमरे से सोने की चार अंगूठी, तीन चाक, एक छोटा मंगल सूत्र, काटे, बालियां, टॉप्स व चांदी के चार कड़े, एक जोड़ी पायल व मंगल सूत्र गायब पाए। कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी। छानबीन में पता चला कि रोशन लाल के घर चोरी करने वाले पांचों चोर कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किए गए थे। वे शिमला के जिला कारागार में बंद थे। इस पर पुलिस उन्हें जेल से स्थानांतरित करके अर्की ले आई।
गिरफ्तार किए गए युवकों में चार बिलासपुर के संधोली गांव के रहने वाले हैं। इनमें 24 वर्षीय अजय कुमार,19 वर्षीय अक्षय कुमार, 22 वर्षीय हैप्पी, और 19 वर्षीय पम्मी शामिल थे। जबकि पांचवा आरोपी बिलासपुर के रोड़ा सैक्टर, गर्वनमैट गर्ल्स स्कूल के नजदीक स्थित बंगाला कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय अनूप उर्फ अन्नू था। सभी आरोपियों को पुलिस ने कल न्यायालय में पेश करके 3 दिन की पुलिस रिमाण्ड हासिल की। एसपी के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि उक्त सभी आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों ने संलिप्त रहे हैं। उनके खिलाफ छोटा शिमला थाना में चोरी का एक मामला दर्ज है। जिनमें 8 लाख रुपये के गहने चोरी किये थे। इसके अलावा उनके खिलाफ बिलासपुर जिले के अलग— अलग थानों में चोरी व लड़ाई झगड़ों के कई मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने अर्की पुलिस को बताया था कि बथालग के जाबल निवासी रोशन लाल के घर चोरी में उनके साथ उनका 7वां साथी भी शामिल था। जो वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था,पुलिस थाना अर्की की टीमतब से ही उसकी लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस थाना अर्की की टीम ने फरार आरोपी बिलासपुर की झंडुता तहसील के मलारी गांव निवासी 24 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ सन्नी झण्डुता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। सन्नी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।


No comments:
Post a Comment