सोलन। यहां की कृषि उपज मंडी समिति में आज सब्जियों के दाम स्थिर रहे। शिमला मिर्च और फ्रेंचबीन के भाव अन्य सब्जियों की तुलना में ज्यादा रहे। टमाटर 13 रुपये से 17 रुपये प्रति किलो के बीच रहे। जबकि शिमला मिर्च 30 से चालीस रुपये प्रति किलो की थोक दर से बिकी। फ्रेंचबीन 35 से 50 रुपये प्रति किलो की थोक दरों के बीच बिकी। बंद गोभी 8 से एक 10 रुपये के बीच बिकी तो फूल गोभी पांच से आठ रुपये के बीच थोक दाम बिकी। आलू 12 से 13 रुपये प्रति किलो की थोक दर के बीच बिका जबकि प्याज 22 से 28 रुपये प्रति किलो की थोक दर के बीच बिका।
सोलन की कृषि उप मंडी समिति में सर्दियों में मौसमी सब्जियों की बहार रहती है। यहां आज टमाटर औसतन 15 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर से बिका। जबकि शिमला मिर्च न्यनूतम 30 और अधिकतम 40 रुपये प्रति किलो की थोक दर से बिकी। औसतन सोलन मंडी में शिमला मिर्च को 35 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर मिली।
फ्रेंचबीन को यूनतम 35 और अधिकतम पचास रुपये प्रति किलो का थोक भाव मिला। इस सब्जी को 40 रुपये प्रतिकिलो की औसत दर प्राप्त हुई। गाजर न्यूनतम 10 और अधिकतम 15 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकी। गाजर को औसतन 13 रुपये प्रतिकिलो की दर हासिल हुई।
बंद गोभी को न्यूनतम आठ और अधिकतम दस रुपये प्रतिकिलो की दर मिली। औसतन बंद गोभी सोलन की सब्जी मंडी में 9 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर से बिकी। फूल गोभी को न्यूनतम 5 और अधिकतम आठ रूपये प्रतिकिलो की दर मिली। औसतन फूल गोभी सात रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकी।
हरा धनिया 15 से 25 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। धनिया को 22 रुपये प्रतिकिलो की औसत दर मिली। हरा मटर आज सब्जी मंडी में 35 से 55 रुपये के बीच बिका। मटरको औसतन 50 रुपये का थोक भाव मिला। बैंगन न्यूनत 18 से अधिकतम 30 रुपये प्रति किलो के बीच बिका। बैंगन को 25 रुपये प्रति किलो की थोक दर मिली। आलू न्यूनतम 12 से अधिकतम 13 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर से बिका। उसे 12रुपये पचास पैसे का औसत थोक भाव मिला।
घीया 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर से बिका। उसे 18 रुपये की औसत दर प्राप्त हुई। प्याज 22 रुपये प्रतिकिलो की न्यूनतमदर से अधिकतम 28 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर से बिका। जबकि प्याज को औसतन 27 रुपये प्रतिकिलो का थोक दर मिली।
हरी मिर्च न्यूनतम 40 रुपये प्रति किलो सेअधिकतम 50 रुपये प्रति किलो की थोक दर से बिकी। हरी मिर्च को 45 रुपये प्रतिकिलो का औसतन थोक भाव मिला। पालक को दस रुपये के न्यूनतम दर से अधिकतम 15 रुपये प्रति किलो की थोक दर मिली। पालक मंडी में औसतन 12रुपये प्रतिकिलो की थोक दर से बिका।
यह रहे फलों के भाव
फल मंडी में चीकू 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो की दर के बीच बिका। सेब को 70 से 110 रुपये प्रतिकिलो के बीच के थोक रेट मिले। पपीता को 28 से 30 रुपये प्रतिकिलो के बीच भाव मिले। केलेा 20से 32 रुपये प्रतिकिलो की थोक दर के बीच बिका। अमरूद 28 से 36 रुपये प्रतिकिलो की दर के बीच बिका।



No comments:
Post a Comment