नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य एवं अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह भिंडर ने नालागढ़ में एक पत्रकारवार्ता में हिमाचल सरकार पर नाकामी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी को लेकर आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं, लेकिन सरकार ने हमीरपुर, कांगड़ा सोलन व अन्य जिलों में नई वोटर लिस्टें अभी तक जारी नहीं की हैं, जिसको लेकर वोटरों और संबंधित नेताओं में रोष देखा जा रहा है।
उनका कहना है कि सरकार प्रदेश में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर नाकाम साबित हो रही है। इससे साफ हो गया है कि सरकार यह चुनाव फ्री एंड फेयर करवाने के मूड में नहीं है। उनका कहना है कि पहले भी प्रशासन को कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से वोटर लिस्ट जारी नहीं की गई है।
जिसको लेकर वोटरों में रोष है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उनकी ओर से डायरेक्टर पंचायती राज एवं कमिश्नर और चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा इलेक्शन हिमाचल प्रदेश को मांग पत्र भेजा गया है। उन्होंने सरकार से भी जल्द वोटर लिस्ट जारी करने की मांग उठाई ताकि आने वाले समय में चुनाव सही ढंग से हो सके।
दिलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि चुनाव से पहले प्राथमिक तौर पर वोटर लिस्ट जारी की जाती है, वोटर लिस्ट के ऑब्जेक्शन आमंत्रित किए जाते है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से वोटर लिस्ट ही जारी नहीं की गई है।
सरकार पर उन्होंने नाकामी का भी गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि सरकार गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में देरी कर रही है और फ्री एंड फेयर चुनाव करवाने के मूड में सरकार नहीं लग रही है।


No comments:
Post a Comment