शोक : पिथौरागढ़ के शौर्य चक्र विजेता सूबेदार मेजर पांडे का निधन - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, January 17, 2025

शोक : पिथौरागढ़ के शौर्य चक्र विजेता सूबेदार मेजर पांडे का निधन



हल्द्वानी। देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शौर्य चक्र विजेता रिटायर्ड सूबेदार मेजर उर्बादत्त पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के जिनगाल गांव के रहने वाले पांडे वर्तमान में कालाढूंगी के वार्ड नंबर दो में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। 

वर्ष 1954 में असम राइफल में उनका चयन हुआ था। 37 वर्ष देश सेवा करने के उपरांत 30 सितंबर 1991 को सेवानिवृत हुए। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष (सेनि) मेजर बीएस रौतेला ने बताया कि एक ऑपरेशन में सराहनीय कार्य करने पर उन्हें 4 जून 1969 को भारत सरकार ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

 उनके निधन पर पूर्व सैनिक लीग और सैनिक उत्थान संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष चंद्र शेखर कांडपाल, पूर्व सैनिक उत्थान संगठन के अध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा, ललित मोहन कांडपाल, हयात सिंह बिष्ट, मोहन खोलिया, गोधन सैनी, किशन बिष्ट, रवि दीगारी, खीम सिंह दसोनी आदि ने दुख जताया।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta