रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग : अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रों ने लगाई फांसी - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग : अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रों ने लगाई फांसी


रुद्रप्रयाग।  नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के विजयनगर वार्ड में 19 वर्षीय लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली आईशा अपनी बड़ी बहन अर्चना के साथ विजयनगर में किराये के कमरे पर रहती थी। 

बीती रात खाना खाने के बाद दोनों बहनें अलग-अलग कमरे में सोने चली गईं। सुबह जब काफी देर तक आईशा नहीं उठी तो उसकी बड़ी बहन अर्चना ने दरवाजा खटखटाया, किंतु दूसरी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद आईशा के नम्बर पर कॉल की तो भी कोई जवाब नहीं मिला। 

तब घबराते हुए उसने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक और कुछ पड़ोसी कमरे पर पहुंचे और आईशा को आवाज दी किंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना अगस्त्यमुनि को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के दरवाजा खोलने पर आईशा को फंदे से लटकता समने पाया।

थानाध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि आईशा के शव को उतारकर पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया। 

पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की तफ्तीश में जुटी है। 19 वर्षीय मृतका आईशा पुत्री सुरेंद्र सिंह उछोली ग्राम किरोड़ा की निवासी थी। पिछले कुछ दिनों अपने इन्सटाग्राम अकाउंट से सेड इमोजी पोस्ट कर रही थी।




No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta