अल्मोड़ा...द्वाराहाट के पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव नियुक्त - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

अल्मोड़ा...द्वाराहाट के पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव नियुक्त


अल्मोड़ा।  जिले के एक छोटे से गांव मुझोली में जन्मे पंकज जोशी को गुजरात का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल अल्मोड़ा जिले बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। 

पंकज जोशी मूल रूप से द्वाराहाट के मुझोली गांव के निवासी हैं उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक पूरा किया। 

वर्ष 1989 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ था। अब उन्हें गुजरात का मुख्य सचिव बनने का गौरव प्राप्त हुआ है जो उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

पंकज जोशी के पिता डॉ. हरीश चंद्र जोशी पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta