श्रीनगर। उत्तराखंड के पौड़ी में मिनी बस के खाई में गिरने की घटना में हताहतों की संख्या में इजाफा हुआ है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। एसडीएम ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है। मरने वालों में एक मां व उसका 17 साल का बेटा तथा उन्ही केगांव के पति पत्नी भी शामिल है। छठे व्यक्ति की पहचान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों का श्रीनगर व जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार चल रहा है।
पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब बस पौड़ी से सत्यखाल मार्ग पर देहलचौरी के पास हुआ। बस अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसा आज दोपहर बाद हुआ।
घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई, और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व एसडीआरएफ ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे में घायल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल ने बाद में श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में दम तोड़ा। मृतकों में डोब गांव की 25 वर्षीय सुनीता, केसुदंर गांव की प्रमिला और उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु तथा यहीं के नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना शामिल हैं।
पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। छठे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं बताई गई है। घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया है।


Bahut hi dukhad samachar
ReplyDelete