सोलन। चंबाघाट में बेर गांव से बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बीस वर्षीय यह युवक बाइक चोरी के बाद मुख्य आरोपी के पीछे आल्टो कार से चल रहा था। दोनों बेर गांव में ही एक उक मकान में किराये पर रहते थे। पुलिस अब उसके पूर्व आपराधिक रिकार्ड की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि सोलन जनपद केकसौली तहसील के शगली कलां गांव निवासी चमन चंबाघाट के बेर गांव में किराये के कमरे में रहता है।22—23 दिसंबर की रात उसने अपनी बाइक एचपी-98-0883 को अपने कमरे के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठकर उसे देखा तो उसे वहां पर बाइक कहीं नहीं मिली। उसने 80 हजार रुपये में खरीदी गई अपनी बाइक क काफी तलाश की लेकिन बाइक न मिलने पर अंतत: 28 दिसंबर को उसने सोलन के सदर पुलिस थाने में मामले की तहरीर दी।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बेर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। लंबी छानबीन के बाद पुलिस को बाइक चुराने वाले युवक का सुराग लग ही गया। 9 जनवरी को बाइक चुरा कर ले जाने वाले 9जनवरी को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा आरोपी पानीपत के मैटरोला तहसील के सिथाना गांव निवासी 27 वर्षीय अमनदीप को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने अमनदीप सिंह को अदालत में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए पांचदिन की पुलिस रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की इस वरदात में वह अकेला नहीं था। उसका साथ उसके ही रूम मैट 20 वर्षीय कसौली के रामपुर क्षेत्र के ठिम्बर गांव निवासी रोहित भी शामिल था। पुलिस ने बीते दिवस रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी गौरव सिंह के अनुसार जांच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बेर गांव में ही एक किराये के कमरा में रहते थे। इस वारदात में जब आरोपी अमनदीप बाइक चुराकर ले जा रहा था तो आरोपी रोहित उसके साथ एक आल्टो—800 कार में उसके आगे पीछे चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने उक्त गाड़ी न० एचपी-19एए-5857 को भी जब्त करके कब्जे में लिया गया है। रोहित को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाना है।


No comments:
Post a Comment