श्रीनगर। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार की दोपहर एक मिनी बस 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों के मरने की खबार आ रही है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी से श्रीनगर के केंद्रीय विद्यालय के लिए आने वाले मार्ग पर दहलवरैड़ गांव के पास एक मिनी बस अनियंत्रित हेकर लगभग डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्कयू अभियान शुरू किया।
समाचार लिखे जाने तक हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बस में कुल 22 लोग सवार थे।
सात घायलों को श्रीनगर चिकित्सालय में भेजा गया है। जबकि नौ घायलों को पौड़ी के जिला चिकित्सालय भेजा गया है। हादसा ग्रस्त मिनी बस का नंबर यूके 12पीबी 0177 बताया गया है।


No comments:
Post a Comment