हरिद्वार : ज्वालापुर की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, January 16, 2025

हरिद्वार : ज्वालापुर की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत

 


हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग से बचने के लिए एक युवक ने इस तीन मंजिला भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने 36 वर्षीय इस युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नक्षत्र वाटिका निकट रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई है। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने पर पता चला कि नक्षत्र वाटिका के फ्लैट नंबर 57 में रहने वाले 36 वर्षीय  सोनू सिंह  तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के कारण सोनू सिंह के कूल्हे, चेस्ट व शरीर के अन्य जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है। 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायल सोनू सिंह को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मौके पर पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta