रानीपोखरी...पुलिस ने लापता नाबालिगा के साथ भगाने वाला युवक दबोचा - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

रानीपोखरी...पुलिस ने लापता नाबालिगा के साथ भगाने वाला युवक दबोचा



रानीपोखरी। रानीपोखरी थाने की पुलिस ने नाबालिग को भगाने, दुष्कर्म और जबरन शादी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को शुक्रवार को बदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता और आरोपी दोनों के ही परिवार यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं, यहां मजदूरी के सिलसिले में रहते थे। 

स्मरण रहे कि 6 जनवरी को क्षेत्र की एक प्रवासी श्रमिक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के  सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का अभियान चलाया। तकरीबन 50 मोबाइलों के लोकेशन भी ट्रेस किए।  इसके बाद पुलिस के जांच की सुई बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी अनिल नामक  युवक पर जा टिकी। उसकी तलाश में पुलिस ने दिल्ली, मेरठ, हरियाणा के कुछ स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा।

गुरुवार को  पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी युवक ठेकेदार से अपने पैसे लेने के लिए आ रहा है। खबर थी कि उसके साथ नाबालिगा भी हो सकती है। पुलिस ने नाकेबंदी करके आरोपी युवक को तो पकड़ा ही उसके साथ नाबालिगा को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनिल के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म व जबरन शादी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी यहां खनन के खनन क्षेत्र में झुग्गी में रहता है। 



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta