ऋषिकेश। देर रात रायवाला पुलिस ने थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को धर दबोचा। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण उसे जौलीग्रांट स्थित हिमालयन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे बदमाश से पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार देर रात्रि थाना रायवाला क्षेत्रअंतर्गत छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस जब वाहनों की तलाशी ले रही थी, मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया।
पुलिस के रेके जाने के बावजूद बाइक सवार रुके नहीं और नाका तोड़ कर आगे निकल गए। जब पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया तो जंगल के पास जाकर उनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया और भाग रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।
इसी मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने घेरा डाल कर उसे भी पकड़ लिया।
पुलिस ने घायल बदमाश को पहले डोईवाला के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल व गिरफ्तार बदमाश रायवाला के शातिर अपराधी हैं, दोनों के विरुद्ध पंजीकृत है कई मामले दर्ज हैं।



No comments:
Post a Comment