उत्तराखंड ब्रेकिंग : फिर से डोली उत्तरकाशी की धरती, सुबह पौने छह बजे के आसपास महसूस किया गया झटका - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

उत्तराखंड ब्रेकिंग : फिर से डोली उत्तरकाशी की धरती, सुबह पौने छह बजे के आसपास महसूस किया गया झटका


उत्तरकाशी।उत्तराखंड के उततरकाशी जिले में शनिवार सुबह फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को भी एक दिन में ही तीन बार किए भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस तरह 24 घंटे में उत्तरकाशी व आसपास के कई इलाकों की धरती हिल चुकी है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। वहीं इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार उत्तरकाशी में सुबह 7:41 पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 थी, इसके कुछ देर बात 8:19 पर फिर झटका महसूस किया गया। इस बार तीव्रता 3.5 रिएक्टर स्केल पर महसूस की गई। 

स्थानीय लोगों के अनुसार पौने ग्यारह बजे भी झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया।इस महीने की बात करें तो राज्य में बागेश्वर में 10 जनवरी को रात एक बजे के बाद भूंकप आया था, उसकी तीव्रता 2.2 थी।

राज्य में पिछले महीने भी कई भूंकप आ चुके हैं। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी ने पिछले महीने आए भूंकप को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। उसमें बताया गया कि दिसंबर के महीने में देश में 44 भूंकप के झटके महसूस किए गए। 

 इनमें सबसे ज्यादा मणिपुर में छह और उसके बाद उत्तराखंड और असम में पांच-पांच आए।



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta