हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस चौकी से चोरी का आरोपी फरार,चौकी में हड़कंप - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 20, 2025

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस चौकी से चोरी का आरोपी फरार,चौकी में हड़कंप


हल्द्वानी।आरटीओ पुलिस चौकी  में पुलिस हिरासत से एक चोरी का आरोपी भाग खड़ा हुआ। लगभग डेढ़ माह पूर्व शहर में एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सम्बा गैंग के एक नेपाल निवासी  सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस को शक था कि डेढ़ माह पूर्व मुखानी चौराहे के पास रहने वाले एक व्यापारी के घर चोरी की घटना में रम्बा गिरोह का था है। पुलिस ने लंबी पड़ताल व मशक्कत के बाद नेपाल निवासी प्रेल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। 

बताया जा रहा है कि उसने लघुशंका के बहाना बाया और एकांत में चला गया।  इसके बाद वह  लौट कर नहीं आया।उसके फरार होने की खबर से चौकी में हड़कंप मच गया। रविवार देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में शहर की खाक छानती रही।

 रविवार देर शाम आरटीओ चौकी में पुलिस नेपाली नागरिक से चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही थी। इस बीच नेपाली नागरिक ने लघुशंका जाने का बहाना बनाया। उसे बाथरूम की ओर जाने को कहा गया। इस बीच पुलिस को चकमा देकर वो चौकी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया। 

सीसीटीवी से निगरानी और गलियों में तलाश शुरू की गई, लेकिन देररात तक वो नही मिला। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूछताछ के लिए ले गए नेपाल निवासी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta