हल्द्वानी। यहां के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एकतरफा प्रेम में अंधे हे चुके एक युवक ने नाबालिग लड़की को घर में घुस की पीट डाला। इससे पहले दो वर्ष पहले जून महीने में आरोपी युवक ने इसी नाबालिग से छेड़खानी की थी।
पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया था। बदा में वह जमानत पर छूटा।इसके बाद से वह लड़की पर केस वापस लेने का दवाब बनाने लगा। आरोपी अपनी बहन व जीजा के साथ यहां रहता है।
क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में जावेद अपनी बहन और बहनोई के यहां रहता है। आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले जावेद ने दोस्ती के बहाने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया।
इसके बाद वह लड़की से शादी करने का दबाव बनाने लगा और रास्ते में छेड़छाड़ भी करने लगा। इस पर लड़की ने साल 2023 के जून में पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छेड़खानी और पीछा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। इन दिनों आरोपी जमानत पर बाहर था। आए दिन वह लड़की पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।
शनिवार को बेटी अपनी बहनों के साथ घर पर थी। मौका पाकर आरोपी छत से घर में घुसा और लड़की से अभद्रता करने लगा। विरोध पर लड़की को पीट दिया। इससे नाबालिगा के सिर पर चोट लग गई।
मामले में एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर घर में जबरन घुसने, मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमानत रद् करने के लिए कोर्ट को प्रार्थना पत्र लिखा जा रहा।


No comments:
Post a Comment