![]() |
| मीडिया को घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी प्रकाश चंद्र |
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने हैड़ाखान रोड से आल्टो कार से एक किलो से ज्यादाचरस के साथ हल्द्वानी के बरेली रोड निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब से कुछ देरपहले एसपी सिटी प्रकाश चंद ने मीडिया के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि काठगोदाम थाने की पुलिस टीम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, हैड़ाखान चौकी प्रभारी कृपाल सिंह,उप निरीक्षक नीतू सिंह व हेड कांस्टेबल मनोज राणा की टीम ने हैड़ाखान रोड पर वन बैरियर के पास चैकिंग के दौरान आल्टो कार UK04 G3379 को तलाशी के लिए रोका।
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में चरस तस्कर बच्चीराम |
इस कार को मूलरूप से कश्यालेख के सालियाकोट निवासी व वर्तमान में हल्द्वानी में बरेली रोड पुरानी अईटीआई क्षेत्र में एक्सिस बैंक वाली गली में रहने वाले बच्ची राम चला रहा था। कार की तलाशी के दौरान उसमें से 1 किलो 206 ग्राम चरस बरामद हुई। बच्चीराम को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फौरी पूछताछ में 54 वर्षीय बच्चीराम ने बताया कि इव चरस को खन्स्यू हैड़ाखान क्षेत्र से खरीद कर लाता था और हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में फुटकर के रूप में बेचता था। पुलिस उससे पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।



No comments:
Post a Comment