हल्द्वानी...भाजपा नेता की गाड़ी से मिली शराब के मामले में मुकदमा - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

हल्द्वानी...भाजपा नेता की गाड़ी से मिली शराब के मामले में मुकदमा


हल्द्वानी।  निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राजपुरा में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगी गाड़ी से दो पेटी शराब बरामद हुई थी। मामले में अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। घटना 22 जनवरी की शाम राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम की है। पुलिस को दी तहरीर में सेक्टर मजिस्ट्रेट कैलाश चंद्र रजवार ने कहा कि घटना की शाम वह एसआई नरेंद्र कुमार, पीआरडी जवान महेंद्र सिंह भंडारी और त्रिलोक सिंह के साथ चुनाव ड्यूटी पर थे। 

इसी बीच एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कुष्ठ आश्रम में एक कार खड़ी है, जिसमें शराब रखी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे तो कार लॉक थी।

 किसी तरह कार का दरवाजा खोल कर चेक किया गया तो अंदर से शराब की दो पेटियों में 94 पव्वे मिले। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta