सोलन ब्रेकिंग : डुमैहर के बखैला से चुराई गई पल्सर बरेटी के पास लावारिस हालत में मिली - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 21, 2025

सोलन ब्रेकिंग : डुमैहर के बखैला से चुराई गई पल्सर बरेटी के पास लावारिस हालत में मिली


सोलन। कंडाघाट क्षेत्र के बखैला गांव से चुराई गई बाइक सुबाथू रोड बेरटी में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। फिलहाल बाइक चुराने वाले के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।  

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार डुमैहर क्षेत्र के बखैला गांव निवासी गोपाल सिंह ने पुलिस थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि  14—15 जनवरी की रात  उन्होंने 15 हजार में खरीदी गई अपनी बजाज पल्सर बाइक एचपी-145-7844 को  अपने घर के समीप ही सड़क के किनारे पार्क किया था। 

सुबह बाइक वहां खड़ी नहीं मिली। इस पर उन्होंने आपास अपनी बाइक की तलाश की लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्होंने कंडाघाट थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस इस मामले में बाइक चोरी के सुराग लगा ही रही थी कि तलाशी के दौरान  चुराई गई बाइक सोलन के सुबाथू रोड  पर बरेटी के पास लावारिस हालत में खड़ी पाई गई। एसपी के अनुसार पुलिस बाइक को उठाने के आरोपी की तलाश कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta