नई दिल्ली । चुनाव से चंद दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जिस शख्स ने दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत ली थी, वह अब भाजपा से जा मिला है। उसने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी टेंशन में हैं। उन्होंने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है और कालकाजी विधानसभा सीट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप मित्तल भाजपा में शामिल हो गए हैं। कुलदीप वही शख्स हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल की जमानत ली थी। वे विधानसभा टिकट के लिए खुद को प्रबल दावेदार बता रहे थे, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।
सीएम आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है और कालकाजी विधानसभा सीट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है। आतिशी ने आरोप लगाया कि कालकाजी में रमेश बिधूड़ी के भतीजे गुंडागर्दी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मारपीट की है। चेतावनी दे रहे कि घर बैठ जाओ, वरना हाथ पैर टूट जाएंगे, ये हमारा चुनाव है। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।


No comments:
Post a Comment