सोलन। धर्मपुर क्षेत्र से गत शनिवार को बाजार जाने के लिए निकली 17 वर्षीय नाबालिगा लापता हो गई। उसकी मां ने अगले दिन बेटी के लापता होने की जाकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिगा को कांगड़ा के फतेहपुर से सोमवार को बरामद कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। नाबालिगा कैसे कांगड़ा पहुंची अभी पुलिस उससे पूछताछ करके यह जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को धर्मपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने धर्मपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कक्षा 11 में पढ़ने वाली उसकी 17 वर्षीय बेटी 18 जनवरी को बाजार जाने के लिए प्रात: 11 बजे के करीब निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। एक दिन अपने स्तर बेटी की तलाश करने के बाद अगले रोज महिला पुलिस के पास पहुंची।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को दर्ज करने के बाद तकनीकी जांच पद्धति काल डिटेल व टावर लोकेशन का विश्लेषण करके नाबालिगा को जिला कांगड़ा के क्षेत्र के फतेहपुर से पिछले सोमवार को बरामद कर लिया। पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में जांच पड़ताल अभी जारी है।


No comments:
Post a Comment