हल्द्वानी : कई संगठनों के मेयर पद के संयुक्त प्रत्याशी कांडपाल ने बाजार से मांगे वोट - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 12, 2025

हल्द्वानी : कई संगठनों के मेयर पद के संयुक्त प्रत्याशी कांडपाल ने बाजार से मांगे वोट



हल्द्वानी। भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरी शक्तियों के संयुक्त प्रत्याशी एड. मोहन कांडपाल ने  शहर के कई इलाकों में घूमकर अपना प्रचार अभियान चलाया।

उत्तराखंड के जन आंदोलनों के लिए पहचाने वाले उत्तराखंड क्रांति दल , उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी , स्वराज हिन्द फौज व अन्य आंदोलनकारी संगठनों ने हल्द्वानी में आयोजित एक बैठक के दौरान हल्द्वानी—काठगोदाम नगर निगम में मेयर पद के लिए अधिवक्ता मोहन कांडपाल को अपना संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया।

 इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर निकायों व उत्तराखंड की बदहाली के लिए यहां राज करने वाली कांग्रेस व भाजपा की नीतियां ज़िम्मेदार हैं । 

इसलिए इन राष्ट्रीय दलों की नीतियों के ख़िलाफ़ राज्य में एक सशक्त संघर्षशील राजनीतिक विकल्प तैयार करने हेतु नगर निगमों में जनपक्षी, उत्तराखंडी अस्मिता व संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्षशील शक्तियों को एकजुट होने की आवश्यकता है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में गंभीरता से चिंतन मनन चल रहा है और देहरादून, हल्द्वानी समेत अनेक नगर निकायों में संयुक्त रूप से उम्मीदवार उतारे गए हैं । 

इसी क्रम में संयुक्त मोर्चे के प्रत्याशी एडवोकेट मोहन कांडपाल के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, स्वराज हिन्द फौज व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कांडपाल ने  रविवार को  बाजार क्षेत्र (कारखाना बाजार , मीरा मार्ग , नया बाजार , रेलवे बाजार ) नैनीताल रोड़ , कुल्याल पूरा व जगदम्बा नगर आदि क्षेत्रों में प्रचार कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की ।

इस अवसर पर कैप्टन महेश चंद्र तिवारी ने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वे क्षेत्रीय ताकतों के प्रत्याशी मोहन कांडपाल को अपना अमूल्य समर्थन दें व उन्हें इस नगर निकाय के चुनाव में भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं ।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta