बागेश्वर ब्रेकिंग: उत्तरायणी मेले के दौरान तंदूरी रोटियों में थूक लगा कर सेंकने के आरोप में यूपी के दो युवक गिरफ्तार, होटल के बाहर पुलिस तैनात - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 19, 2025

बागेश्वर ब्रेकिंग: उत्तरायणी मेले के दौरान तंदूरी रोटियों में थूक लगा कर सेंकने के आरोप में यूपी के दो युवक गिरफ्तार, होटल के बाहर पुलिस तैनात


बागेश्वर। यहां चल रहे उत्तरायणी मेले में तंदूरी रोटी में थूक लगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी बीच शुक्रवार को बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार ने बागेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के बाद पुलिस ने मेला क्षेत्र में माहौल खराब होने से बचाने के लिए

बाहरी प्रदेश से खाने की दुकान लगाने वाले दुकानदार पर कार्रवाई की। इस होटल से खाने के कुछ सैंपल भी लिए गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम को ही होटल पर  छापा मारा और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। साथ ही स्थिति से निपटने के लिए रात को ही सील होटल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।  

नगर पालिका कार्यालय गेट के पास उत्तरायणी मेले में खोले गए इस होटल का स्वामी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। इसबीच इसी होटल में काम करने वाले दो युवकों  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें एक युवक तंदूर में रोटी डालने से पूर्व उसमें थूक लगाता दिख रहा है। जबकि दूसरा युवक पास ही खड़ा उसे देख रहा है। शुक्रवार की शाम बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार ने कोातवाली में दी गई तहरीर में बताया कि जब वह नुमाइश खेत में मेले का आनंद ले रहा था तभी रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब  उसके मित्रों का मनोज बचखेती, युवराज पाण्डे, सूरज आदि ने  फोन करके जानकारी दी कि नगर  नगर पालिका बागेश्वर कार्यालय गेट के सम्मुख एक खाने के होटल में आमिर और फिरासत नाम के दो व्यक्तियों द्वारा रोटियों में थूक थूककर खिलाया जा रहा था। 

 इस पर वह नुमाईश खेत मैदान में नगर पालिका परिषद बागेश्वर गेट के समीप लगे इस होटल में गया। उसका आरोप है कि उसने एक किनारे से होटल की तरफ नजर मारी तो मेरे मित्रों द्वारा बताई गयी बात सही निकली। इनमें से एक व्यक्ति तंदूर के समीप अपनी दुकान में खड़े होकर आटे की रोटियां बना कर पहले उसमें थूक रहा था। फिर तनदूर में पका रहा था और दूसरा व्यक्ति उसे देख रहा था। 

परिहार का कहना था कि  उसके मित्रों ने बताया कि इन दोनों की एक विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है,  उसने स्वयं अपनी आखों से उक्त घटना को देखा तो वह अपने अन्य साथियों के साथ थाने में आया और मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी। उसका कहना था कि यदि पुलिस ने आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की तो जनता को दिये जा रहे खाने में थूककर उनके सेहत से खिलवाड़ करने वालेलोगों के खिलाफ लोग स्वयं ही उठ खड़े होंगे और उत्तरायणी मेजले में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। 

इसतहरीर के आधार पर बागेश्वर कोतवाली में केस दर्ज करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लेने के निर्देश  दिए और पुलिस की टीम ने अचानक होटल में धावा बोल दिया। इसकेबाद कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में घटना 

स्थल पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में काम कर रहे युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाते हुए तंदूरी रोटी के लिए बनाई जा रही आटे के लोइयों के सैंपल भरवाए कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए। इसके बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया। इस बीच बजरंग दल के कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। हल्ला गुल्ला होने पर पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।

कोतवाली में पूछताछ के बाद यूपी के रामपुर जनपद के टांडा बादली के रहने वाले 30 वर्षीय आमिर और 25 वर्षीय फिरासत को गिरफ्तार कर लिया। होटल के बाहर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जे शनिवार को भी वहीं तैनात रहा। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta