सोलन। तत्तापानी से ट्रक लेकर कालका के लिए निकले करसोग निवासी ट्रक चालक को परवाणू क्षेत्र में लूटने वाले गिरोह के एक अन्य सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड निवासी इस 22 वर्षीय युवक के माता पिता एक प्राइवेट स्कूल में काम करते हैं। वह माता पिता के साथ ही रह रहा था बौर बेरोजगार था। पूछताछ के लिए उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले का एक आरोपी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंडी के करसोग निवासी हिमेन्द्र कुमार ने परवाणू पुलिस थाने में दी गई तहरीर में 15 जनवरी को बताया था कि वह अपने अपने ट्रक संख्या एचपी 07ई-5768 को लेकर तत्तापानी से हरियाणा के कालका स्थित चरनियां में ईंटें खरीदने के लिए जा रहे थे, तो दिन में सवा बारह बजे के लगभग जब यह टिपरा के नजदीक हिमाचल की सीमा में लघुशंका के लिए रूके।
इसी दौरान अचानक 2 लडके पहले एक बाईक नं.एचआर 49के-9706 पर सवार होकर उनके पास पहुंचे। देखते ही देखते इसी समय सड़क के किनारे अपनी बाइक के साथ खड़े दो अन्य लड़के भी इनके ट्रक के पास आ गए । इनमें से दो लड़कों ने हिमेंद्र को धक्का मारकर पकड़ लिया व अन्य दो ने गाडी के अन्दर रखे इनके पर्स से 12,400 रुपये निकाल लिए। इसबीच युवकों ने ट्रक की चाबी भी निकाल ली और साथ ले गए।
हिमेंद्र की शिकायत पर परवाणू पुलिस थाने में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे हुये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चैक किया तथा सम्भावित स्थलों पर आरोपियों की धरपकड़ के लिये दबिश दी ।
इसी दौरान वारदात में संलिप्त एक आरोपी कालका के टिब्बी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय पारस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे 16 जनवरी को कालका के सीताराम खेड़ा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वारदात में उपयोग की गई दोनों मोटर साइकिलों एचआर 49के-9706 व एचआर 49जी-3559 को भी जब्त कर लिया गया है ।
एसपी गौरव सिंह के अनुसार 17 जनवरी को इस लूटपाट की इस वारदात में संलिप्त एक अन्य आरोपी 22 वर्षीय रणजीत को तकनीकी विश्लेषण और जाँच के आधार पर पुलिस ने परवाणू से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपी अपने माता-पिता, जो एक प्राईवेट फैक्ट्री में काम करते हैं, के साथ पिछले काफी समय से परवाणू में ही रहता है तथा कोई भी काम-धन्धा नहीं कर रहा था। रणजीत सिंह को अदालत में पेश करके उसका 4 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है । इसके पूर्व अपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है । मामाले की जांच जारी है । विदित रहे कि इस मामले में दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


No comments:
Post a Comment