रानीपोखरी ब्रेकिंग : यू ट्यूबर अनुराग डोभाल के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डोभाल को दी थी मारने की धमकी, धोखाधड़ी भी की - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 19, 2025

रानीपोखरी ब्रेकिंग : यू ट्यूबर अनुराग डोभाल के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डोभाल को दी थी मारने की धमकी, धोखाधड़ी भी की


रानीपोखरी। देश के जाने माने उत्तराखंड निवासी  यू ट्यूबर अनुराग डोभाल के पूर्व सुरक्षाकर्मी के खिलाफ उनके ही मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी मैनेजर ने सुरक्षाकर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी लेकिन आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने जांच में शामिल होने से इंकार कर दिया था। अब डोभाल के मैनेजर ने देहरादून के एसएसपी को ताजे घटनाक्रम का लिखित शिकायत भेजी इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर रानीपोखरी पुलिस थाने में डोभाल के सिक्योरिटी गार्ड हरियाणा निवासी दुष्यंत रोहिला के खिलाफ मुकदमा र्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के जाने माने मोटो यू ट्यूूबर अनुराग डोभाल के के रानीपोखरी निवासी मैनेजर शादाब हसन ने देहरादून के एसएसपपी के नाम लिखी गई शिकायत में बताया था कि वह यूट्यूबर अनुराग डोभाल का मैनेजर है। अनुराग The UK07 Rider नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उन्होंने कांट्रेक्ट के आधार पर हरियाणा के यमुनानगर निवासी दुष्यंत रोहिला को अनुराग डोभाल की सुरक्षा के लिए बतौर सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किया था।  

इस काम के  रोहिला को 15 हजार रुपया प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। इस काम के संदर्भ में जाहिर है कि आरोपी दुष्यंत को अनुराग डोभाल के साथ आना जाना और उठना बैठना होगा, इसलिए अनुराग डोभाल और दुष्यंत के बीच सहमति के आधार पर कांट्रेक्ट साइन किया गया था। 

इस कांट्रैक्ट में साफ तौर पर लिखा गया था कि दुष्यंत  अनुराग डोभाल के काम से संबंधित या व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ी कोई भी बात या तथ्य किसी भी तीसरे व्यक्ति के  सामने व्यक्त नहीं करेंगे । यह अनुबंध अनुराग डोभाल और रोहिला के बीच 16 सितंबर 2023 को साइन हुआ था। 

मैनेजर ने बताया कि  इस अनुबंध के पहले और दूसरे आर्टिकल में ये साफ लिखा है कि रोहिला की पूरी जिम्मेदारी रहेगी कि न सिर्फ वे अपने जीवन काल में कभी भी अनुराग डोभाल के काम से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी को किसी तीसरे व्यक्ति के समक्ष नहीं रखेंगे । बल्कि ऐसी कोई जानकारी दफ्तर के लोगों के बाहर न जाने पाए यह भी ध्यान रखेंगे। 

आरोप है कि दुष्यंत ने अनुराग डोभाल के साथ रहकर जो भी गुप्त जानकारियां हसिल कीं, उन्हें अनुराग डोभाल के कारोबार प्रतिद्वंद्वियों के साथ साझा करनी शुरूकर दीं। जब  मैनेजर शादाब को इस बात का पता चला तो उन्होंने दुष्यंत को हिदायत दी कि वह ऐसा न करे। लेकिन, इसके पश्चात दुष्यंत अनुराग डोभाल को पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगा तथा अनुराग डोभाल के संबंध में झूठी अफवाह उड़ाने लगा कि अनुराग डोभाल उसे कोई पैसे नहीं देता । 

जब शादाब नेउसे समझाने का प्रयास किया तो दुष्यन्त ने अनुराग डोभाल से पैसों की माँग की और यह धमकी दी कि यदि वह दुष्यन्त को पैसे नहीं देगा तो यह अनुराग डोभाल के सभी कारोबार की गुप्त जानकारियां सबको साझा कर देगा, ऐसा करके वह अनुराग डोभाल को नुकसान पहुंचाएगा । 

शिकयत के अनुसार मैनेजर शादाब और अनुराग डोभाल द्वारा  रोहिला की धमकियों के बावजूद उसे कोई भुगतान नहीं किया तो वह अनुराग डोभाल की टीम की महिला सदस्यों को कॉल करके तथा उनको बुरा भला कहने लगा । हद तो तब हो गयी जब रोहिला द्वारा महिला सदस्यों के परिवार के सदस्यों को फोन कर उनके चरित्र के सम्बन्ध में अभद्र टिप्पणियां कीं जिससे कि न केवल वे महिला सदस्य बल्कि उनके परिवार की लोग भी मानसिक रूप से आहत हुए हैं ।  

जब रोहिला का मन इन बातों से भी नहीं भरा तो वह अक्सर शराब के नशे में मैनेजर, अनुराग डोभाल एवं अन्य करीबियों को फोन कर अनुराग डोभाल की सम्बन्ध में अफवाह उड़ाने लगा। यू टयूब पर अनुराग डोभाल को लड़ाई के लिए उकसाने का कार्य करने लगा। जिस कारण अनुराग डोभाल को समाज में लज्जा का सामना करना पद रहा है । 

शिकायत में कहा गया है कि  अब उन्हें पता चला है कि रोहिला ने अनुराग डोभाल एवं शिकायतकर्ता मैनेजर के पैसों का भी दुरूपयोग किया है । जब अभियुक्त अनुराग डोभाल की सुरक्षा में तैनात था, तब अनुराग द्वारा अपने एक सब्सक्राइबर को एक बाइक दी जानी थी परन्तु अभियुक्त द्वारा बाइक के ज्यादा पैसे लेकर मैनेजर एवं अनुराग डोभाल को वित्तीय क्षति पहुंचाई ।  रोहिला से यह बात पूछी गई तो उसने मैनेजर व अनुराग डोभाल को जान से मारने कि धमकी भी दी । 

इस मामले को लेकर मैनेजर ने 22 अक्टूबर 2024 को एक शिकायती पत्र रानीपोखरी थाने में सौंपा। इसके बाद पुलसि ने रोहिला को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया लेकिन उसने पुलिस थाने में यह कहते हुए मना कर दिया कि पुलिस को जो कार्रवाई करनी है वह कर ले ।  शिकायत में कहा गया है कि रोहिला आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और अनुराग डोभाल व उनके  परिवार के सदस्यों एवं सम्बन्धियों को रोहिला से जान माल के नुकसान का खतरा है।

पुलिस से आग्रह किया गया है कि रोहिला के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी करने, अनुबंध के खिलाफ आचरण करने व महिलाओं से अपमानजनक बातें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाए। एसएसपी ने इस शिकायती पत्र को रानीपोखरी पुलिस थाने में अ​ग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा और पुलिस ने शुक्रवार को रोहिला के खिलाफ मुकदमा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta