उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम : अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम : अपडेट के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहें


11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • देहरादून में भाजपा के सौरव थपलियाल
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 




उधमसिंह नगर : जनपद के रुद्रपुर नगर निगम पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है।  यहां से भाजपा के विकास शर्मा विजयी रहे हैं। जबकि हरिद्वार नगर निगम से भाजपा की किरण जैसल ने बाजी मारी है। किरण ने कांग्रेस की अमरेश देवी वालियान को 28555 वोटों से हराया है। किरण को 72741 अमरेश को 44186 वोट मिले।  

काशीपुर नगर निगम: भाजपा के दीपक बाली बने महापौर,  कांग्रेस के संदीप सहगल को 4970 मतों से हराया


नगर निकाय चुनाव : चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग अब तक

जिला चमोली
निकाय -नाम -दल
नपा कर्णप्रयाग - गणेश शाह-भाजपा
नपा गोपेश्वर चमोली -संदीप रावत-भाजपा
नपा गौचर - संदीप सिंह-कांग्रेस
नपा जोशीमठ - देवेश्वरी शाह-कांग्रेस
नपं नंदप्रयाग -पृथ्वी सिंह रौतेला-कांग्रेस
नपं पीपलकोटी- आरती नवानी-निर्दलीय
नपं थराली - सुनीता रावत-कांग्रेस
नपं गैरसैंण- मोहन भंडारी-कांग्रेस
नपं नंदानगर - बीना देवी-कांग्रेस
नपं पोखरी - सोहन लाल-निर्दलीय

जिला उत्तरकाशी
नपा बड़ाहाटा (उत्तरकाशी)- भूपेंद्र चौहान-निर्दलीय (अभी परिणाम घोषित नहीं)
नपा चिन्यालीसौड़ -मनोज कोहली-निर्दलीय
नपा बड़कोट- विनोद डोभाल-निर्दलीय
नपा पुरोला -बिहारी लाल-कांग्रेस
नपं -विजय कुमार-भाजपा

जिला टिहरी
नपा टिहरी - मोहन सिंह रावत-निर्दलीय
नपा चंबा- शोभनी धनोला-भाजपा
नपा मुनिकीरेती - नीलम विजल्वाण-निर्दलीय
नपा देवप्रयाग, ममता देवी भाजपा-निर्विरोध
नपा नरेंद्र नगर - चुनाव नहीं हो रहे हैं
नपं घनसाली - आनंद सिंह बिष्ट-भाजपा
नपं चमियाला - गोविंद सिंह राणा-भाजपा
नपं गजा - कुंवर सिंह चौहान- निर्दलीय
नपं लंबगांव - रोशन रांगड़-भाजपा
नपं कीर्तिनगर - राकेश मोहन मैठाणी-भाजपा
नपं तपोवन - विनीता बिष्ट-भाजपा

जिला देहरादून
ननि देहरादून
ननि ऋषिकेश, शंभू पासवान, भाजपा 
नपा हरबर्टपुर - -नीरू देवी-भाजपा
नपा विकास नगर- धीरज नौटियाल -कांग्रेस
नपा मसूरी -मीरा सकलानी-भाजपा
नपा डोईवाला - नरेंद्र सिंह नेगी -भाजपा
नपं सेलाकुई - सुमित चौधरी-निर्दलीय

जिला पौड़ी
ननि कोटद्वार- शैलेंद्र सिंह,भाजपा 
ननि श्रीनगर - आरती भंडारी-निर्दलीय
नपा पौड़ी- हिमानी नेगी- निर्दलीय
नपा दुगड़ा-शांति बिष्ट -निर्दलीय
नपं सतपुली -जितेंद्र चौहान-कांग्रेस
नपं स्वर्गाश्रम जौंक-विंदिया अग्रवाल-कांग्रेस
नपं थैलीसैण- बीरा देवी-कांग्रेस

जिला रुद्रप्रयाग
नपा रुद्रप्रयाग - संतोष रावत -निर्दलीय
नपं ऊखीमठ -कुब्जा धिरवाण-निर्दलीय
नपं गुप्तकाशी -विश्वश्वरी देवी-भाजपा
नपं अगस्त्यमुनि -राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी-कांग्रेस
नपं तिलवाड़ा -विनीता देवी-भाजपा



कुछ और विजेताओं की सूची :
नगर पालिका गोपेश्वर चमोली -संदीप रावत,  भाजपा
नगर पालिका कर्णप्रयाग - गणेश शाह ,भाजपा
नगर पालिका जोशीमठ - देवेश्वरी शाह , कांग्रेस
नगर पालिका गौचर - संदीप सिंह ,कांग्रेस
नगर पंचायत नंदप्रयाग - पृथ्वी सिंह रौतेला,कांग्रेस
नगर पंचायत गैरसैंण- मोहन भंडारी ,कांग्रेस
नगर पंचायत थराली - सुनीता रावत ,कांग्रेस
नगर पंचायत नंदानगर - बीना देवी ,कांग्रेस
नगर पंचायत पोखरी - सोहन लाल,निर्दलीय
नगर पंचायत पीपलकोटी- आरती नवानी ,निर्दलीय


मेयर अब तक...
- अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
- हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
- पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
- श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
- कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 

अब तक
रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में भाजपा आगे चल रही है। मतगणना जारी है। सुबह तक परिणाम जारी हो सकते हैं।



निर्दलीय आरती भंडारी बनीं श्रीनगर की पहली महापौर 

श्रीनगर। पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी जीत का परचम लहरा कर महापौर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों से पराजित किया। निर्दलीय आरती को 7959 व भाजपा प्रत्याशी आशा को 6320 मत मिले।

भाजपा के शैलेंद्र ने जीता कोटद्वार में नगर निगम मेयर का चुनाव
कोटद्वार। यहां के कोटद्वार नगर निगम में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। शैलेंद्र 13 हजार से अधिक वोट के साथ जीते। 

ब्रेकिंग : भाजपा के गजराज बने हल्द्वानी —काठगोदाम नगर निगम के मेयर, 3162 वोटों से ललित जोशी को दी मात
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के मेयर पद को भाजपा ने सुरक्षित रखा है। इस बार मेयर पद के प्रत्याशी गजराज बिष्ट कम ही सही लेकिन लोकतांत्रितक प्रकिया में विजयी घोषित किए जा चुके हें। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटें से मात दी है। गजराज को कुल मिलाकर 71962 वोट मिले हें। जबकि ललित जोशी को 68800 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।  

हल्द्वानी के अब तक मिल चुके 59 पार्षद  चुनाव  नतीजों पर एक नजर
हल्द्वानी वार्ड 01 बबली वर्मा निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 02 निर्मला तिवारी निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 03 धर्मवीर उर्फ डेविड बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 04 हेमा भट्ट निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 05 से नेहा अधिकारी बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 06 पंकज त्रिपाठी निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 07 से सचिन तिवारी जीते निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 08 रवि वाल्मीकि जीते UKD
हल्द्वानी वार्ड 09 राजेंद्र जीना निर्दलीय जीते
हल्द्वानी वार्ड 10 से बीना चौहान जीती..निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 11 रवि जोशी जीते.. निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 13 मुन्नी कश्यप जीती.. निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 14 धर्मवीर शासक जीते कांग्रेस
हल्द्वानी वार्ड 16 प्रेम बेलवाल जीते.. बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 18 हरगोविंद सिंह रावत निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 19 मुन्ना अग्रवाल बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 20 से हेमंत शर्मा निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 21 गुफरान निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 22 आयशा रशीद निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 23 शाहजहां बेग़म निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 24 सलीम सैफी जीते..
हल्द्वानी वार्ड 25 सीमा अंजुम जीती..
हल्द्वानी वार्ड 27 रोहित कुमार जीते..
हल्द्वानी वार्ड नंबर 31 से समीर अंसारी जीते.. निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 33 नसरीन जहां जीती निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 34 ज्योति पांडेय जीती निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 35 से रेनू टम्टा निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 36 तनुजा जोशी निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 37 विद्या देवी बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 38 से मनोज भट्ट जीते
हल्द्वानी वार्ड 39 से ममता जोशी जीती
हल्द्वानी वार्ड 40 से प्रमोद पंत बीजेपी जीते..
हल्द्वानी- वार्ड नम्बर 41 भगवानपुर से भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश जीते
हल्द्वानी वार्ड 43 पंकज चुफाल जीते… बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 44 से सुरेंद्र नेगी निर्विरोध
हल्द्वानी वार्ड 46 से नवीन चंद्र जोशी जीते बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 47 दीपक बिष्ट(डूंगर सिंह बिष्ट) बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 48 मुकुल ब्ल्यूटिया निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 49 बीजेपी चंदन मेहता बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 50 से नीमा भट्ट निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 51 से मुकेश बिष्ट निर्विरोध
हल्द्वानी वार्ड 52 से रेखा बिनवाल बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 53 से राजेश पंत जीते.. बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 54 से हरेंद्र बिष्ट जीते.. निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 57 से रुकमणि बिष्ट जीती.. बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 58 से मनोज जोशी जीते.. निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड नंबर 60 संजय पांडे जीते बीजेपी

हल्द्वानी नगर निगम: भाजपा के गजराज  3209 वोटों से आगे,घट रहा अंतर
हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए पांच चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। पांचवें चरण के बाद भाजपा के  प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित जोशी से 3209 वोटों से आगे चल रहे हैं। गजरात को अब तक  69,386 वोट मिल चुके हैं। जबकि ललित जोशी को 66,177 वोट मिले हैं।  


हल्द्वानी नगर निगम, भाजपा के गजराज  6070 वोटों से आगे
हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए चार चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। चौथे चरण के बाद भाजपा के  प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित जोशी से 6070 वोटों से आगे चल रहे हैं। गजरात को अब तक 57045 वोट मिल चुके हैं। जबकि ललित जोशी को50975 वोट मिले हैं।  


भाजपा ने गंवाई पौड़ी नगरपालिका की सीट
पौड़ी। भाजपा ने पौड़ी नगरपालिका की सीट गवां दी है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी से लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सतपाल महाराज ने जनसभा कर मतदाताओं से वोट मांगे थे, लेकिन इसके बाद भी भाजपा को अपने कब्जे की इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। 

भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही। बीजेपी को जहां बागियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं, कांग्रेस के भी दो पदाधिकारियों ने टिकट नहीं मिलने से पार्टी छोड़ दी थी। जिसका फायदा निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी को मिला। पहली बार महिलाओं के आरक्षित हुई पौड़ी नगर पालिकाध्यक्ष की महिला सीट पर 6 प्रत्याशी मैदान में थे।

भाजपा से सुषमा रावत, कांग्रेस से यशोदा नेगी के साथ ही निर्दलीय हिमानी नेगी के साथ बीजेपी की बागी प्रियंका थपलियाल, बीरा भंडारी, कुसुम चमोली मैदान में थी। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर तीन बागी मैदान में उतर गए, लेकिन भाजपा अपने बागियों को मनाने में नाकामयाब रही। भाजपा नेता केशर सिंह नेगी की पत्नी को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय हिमानी नेगी भी मैदान में उतर गई।

 जिससे बीजेपी को निकाय चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। पिछली बार बीजेपी से प्रत्याशी यशपाल बेनाम ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 

निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी दूसरे तो भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत तीसरे, बीजेपी से बागी कुसुम चमोली चौथे, प्रियंका थपलियाल पांचवें व बीरा भंडारी छठवें नंबर पर रही।

अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अजय वर्मा बने पहले मेयर
अल्मोड़ा।  भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा नगर निगम की मेयर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ भाजपा ने अल्मोड़ा नगर निगम में अपनी पहली बड़ी सफलता का स्वाद चखा है। यह जीत न केवल भाजपा के लिए बल्कि अल्मोड़ा के राजनीतिक परिदृश्य में भी एक नया अध्याय है। 
इससे पहले भाजपा कभी भी पालिकाध्यक्ष की सीट पर काबिज नहीं हो सकी थी, लेकिन इस बार नगर पालिका से उच्चीकृत होकर बने नगर निगम में भाजपा ने अपने उम्मीदवार अजय वर्मा को मैदान में उतारा और अजय विजयी रहे। भाजपा ने इस बार सीधे-सादे, विनम्र और जनप्रिय छवि के व्यक्ति अजय वर्मा को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया। पार्टी का यह दांव सफल साबित हुआ। 
अजय वर्मा की छवि और उनकी लोगों के बीच मजबूत पकड़ ने भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय मतदाताओं ने उनके व्यवहार को सराहा और भाजपा को पहली बार अल्मोड़ा नगर निगम की बागडोर सौंपी। ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले अजय वर्मा वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में सामान्य सीट पर भी दावेदारी कर चुके हैं हालाँकि तब उन्हें काफी नजदीकी हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव एक बड़ी हार लेकर आया। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए भैरव गोस्वामी को टिकट दिया, जो पहले भाजपा में रह चुके थे। भैरव गोस्वामी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी ने माहौल गर्मा दिया। भाजपा ने उन्हें अपना सक्रिय सदस्य मानने से इंकार कर दिया, जबकि कांग्रेस ने यह दावा किया कि भैरव भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

 इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल होते गए। कांग्रेस भले ही यह कहती रही कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति कमजोर होती गई। कांग्रेस, जो कभी अपनी मजबूती का दावा करती थी, इस चुनाव में बिखरी हुई नजर आई। 

23 जनवरी को हुए निकाय चुनाव मतदान में पिछली बार की तुलना में 5.78 फीसदी की वृद्धि देखी गई। इस बढ़े हुए मतदान ने भाजपा के पक्ष में माहौल को और मजबूत किया। 25 जनवरी को आए परिणाम ने स्थिति साफ़ करते हुए भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को विजयी घोषित किया। अजय की जीत के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले हुए हैं और पार्टी में उत्साह का माहौल है।

पौड़ी में हिमानी ने 228 मतों से की जीत हासिल
पौड़ी। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने जीत हासिल कर ली है। निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 228 मतों के अंतर से हरा दिया। जबकि बीते निकाय चुनाव की विजेता रही भाजपा को यहां तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़़ा है। पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई इस सीट पर अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस के साथ चार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। आरओ पौड़ी व एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी को कुल 3165 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 2937 मत हासिल हुए। बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने 228 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को सुषमा रावत को 1240 मतों के साथ तीसर स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी कुसुम चमोली को 684, प्रियंका थपलियाल को 515, बीरा भंडारी को 183 मत प्राप्त हुए। नोटा के खाते में 49 मत आए। जबकि 261 मत अवैध पाए गए।


देहरादून। कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी अध्यक्ष बना है। प्रत्याशी डॉक्टर राकेश मोहन मैठाणी की भारी मतों से विजय हुई है। सभासद पद पर वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी व वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत विजय हुए हैं।

श्रीनगर नगर निगम में अभी तक जीते पार्षद 
- राजेंद्र नेगी   बीजेपी
- विजय सोनू चमोली  निर्दलीय
- उषा देवी  बीजेपी
- कुसुमलता बिष्ट  निर्दलीय 
- पूजा बर्थवाल  निर्दलीय
- भावना चौहान  निर्दलीय 
- गुड्डी देवी  बीजेपी
- मीना देवी  निर्दलीय
- सुनीता गैरोला  बीजेपी
- आशीष नेगी  निर्दलीय
- अंजना डोभाल  बीजेपी
 - शुभम प्रभाकर  बीजेपी

रुड़की नगर निगम रुड़की के चुनाव नतीजों के लिए बीएसएम इंटर कॉलेज में मतगणना जारी है। जिसको लेकर सुरक्षा को प्रशासन ने इंतजाम किए है।  वार्ड नंबर 1 शेरपुर से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी की प्रत्याशी अनीता, वार्ड नंबर 2 आदर्शनगर से भाजपा प्रत्याशी सचिन कश्यप विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 3 सोलानीपुरम से भाजपा प्रत्याशी देवकी जोशी  विजयी हुई हैं।

सतपुली नगर पंचायत में कांग्रेस की जोरदार जीत 
सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बड़े मार्जन से जीत दर्ज कर ली है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने लगभग 470 मतों से एक तरफा जीत दर्ज की। वहीं सभासद के लिए वार्ड नंबर 1 से विकास मोहल्ला से अमित रावत, वार्ड दो से संत पॉल हॉस्पिटल से चंद्र मोहन सिंह, वार्ड तीन से बस अड्डा से दीपिका मियां और वार्ड चार से सतपुली मल्ली से रिंकी रावत ने बड़े मार्जन से जीत दर्ज की।

हरबर्टपुर नगर पालिका वार्ड सभासद जीते 
- वार्ड नंबर एक से भाजपा की प्रत्याशी नेहा
- वार्ड नंबर दो से भाजपा के सुरजीत सिंह बग्गा
- वार्ड तीन से कांग्रेस की अर्चना नेगी
- वार्ड नंबर चार भाजपा प्रत्याशी विनोद कश्यप
- वार्ड नंबर पांच भाजपा के राजेंद्र पटेल
- वार्ड नंबर छह से निर्दलीय सुबीर कुमार
- वार्ड नंबर सात से निर्दलीय सरिता राणा थापा
- वार्ड नंबर आठ निर्दलीय मेघश्याम शर्मा
- वार्ड नंबर नौ कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़

नगर पंचायत गुप्तकाशी की पहली अध्यक्ष बनीं विश्वेशरी देवी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण नगर पंचायत ऊखीमठ से विजयी रहीं। नगर पंचायत तिलवाड़ा में भाजपा की विनीता देवी नौ वोट से जीतीं।

विकासनगर वार्डों की अब तक की स्थिति
हरबर्टपुर वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी नेहा सहगल जीती।  वार्ड नंबर चार से निर्दलीय प्रत्याशी लवलेश शर्मा 100 मतों के अंतर से जीते। उन्हें पिछले बोर्ड में सभासद रहने के बाद भी कांग्रेस ने नहीं दिया था टिकट। वार्ड नंबर पांच से भाजपा प्रत्याशी अंकित जोशी 1200 मतों से जीते। वार्ड छह से भाजपा के सुमित चौधरी और सात से श्रुति खेवड़िया भाजपा से जीतकर पार्षद बनीं।

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नंबर 36, 19 और 35 के चुनाव परिणाम आ गए हैं।  वार्ड नंबर 36 से तनुजा जोशी, 19 से राजेंद्र अग्रवाल और 35 से रेनू टम्टा को विजयी घोषित किया गया है।  वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के सोहित शेट्टी ने अपनी पार्टी के लिए एक और सीट पर कब्जा किया।  वार्ड 20 से हेमंत शर्मा निर्दलीय,हल्द्वानी वार्ड 49 भाजपा चंदन मेहता,वार्ड 01 बबली वर्मा निर्दलीय,वार्ड 02 निर्मला तिवारी निर्दलीय,वार्ड 03 भाजपा समर्थित धर्मवीर उर्फ डेविड,वार्ड 47 दीपक बिष्ट(डूंगर सिंह बिष्ट),वार्ड 48 मुकुल ब्ल्यूटिया निर्दलीय,हल्द्वानी वार्ड 18 हरगोविंद सिंह रावत विजयी रहे।

उधर बागेश्वर जनपद की कपकोट नगर पंचायत से भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी गीता ऐठानी ने 107 वोटों से जीत हासिल की है।




No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta