पौड़ी बस हादसा: मृतकों को 4—4 और गंभीर घायलों को 1—1 लाख को मिलेगा मुआवजा, सभी घायलों का होगा मुफ्त इलाज - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 13, 2025

पौड़ी बस हादसा: मृतकों को 4—4 और गंभीर घायलों को 1—1 लाख को मिलेगा मुआवजा, सभी घायलों का होगा मुफ्त इलाज



देहरादून। पौड़ी बस हादसे में मारे गए लोगों को उत्तराखंड सरकार चार—चार और गंभीर घायलों को एक एक लाख रुपये का मुआवजा देगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की संख्या 6 हो गई। जबकि घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। 

हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

वहीं, एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta