![]() |
| file photo |
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कालेज दून चिकित्सालय के बाहर एक नवजात शिशु कुत्ते के जबड़े से छुड़ा तो लिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग के बाहर एक कुत्ता बुरी तरह लहूलुहान नवजात शिशु को जबड़े में फंसाकर जा रहा था। गेट पर तैनात गार्ड ने उसे देखा तो शिशु को कुत्ते के जबड़े से छुड़वाया। चिकित्सकों ने जांच की नवजात की मौत हो चुकी थी। घटना रात तकरीबन एक बजे की है।शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
घटना रात करीब एक बजे की है। इमरजेंसी के पीछे वाले गेट पर तैनात गार्ड ने कुत्ते को नवजात को ले जाते देखा तो शोर मचाया इस पर घबराए कुत्ते ने शिशु को छोड़ दिया। गार्ड ने इसकी सूचना आपात चिकित्सा अधिकारी को दी।
आनन-फानन में मौके पर स्वास्थ्यकर्मी पहुंच गए और जांच की तो नवजात की मौत हो गई थी। उसे कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
चिकित्सालय प्रशासन ने तुरंत मेडिकल कालेज का गायनी वार्ड खंगाला। लेकिन पता नहीं चल सका कि बच्चा किसका गुम हुआ है। इस मामले में चिकित्सालय प्रबंधन की जांच शुरू हो गई है। बच्चे के माता पिता का पता लगाया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment