![]() |
| File Photo |
सोलन। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई ने धर्मपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान बलैनो गाड़ी में सवार सोलन के ओल्ड धोबीघाट मोहल्ला और कसौली के बड़ोग निवासी युवकों के हवाले से नशे के 680 टेबलेट बरामद की है। पुलिस ने दोनों को ड्रगएवं कास्मेटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम गत दिवस जब धर्मपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तब उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कसौली से सोलन कीओर आ रही बलैनो गाड़ी में सवार दो युवक नशे का सामान ला रहे हैं।
इस सूचना पर विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये नाकेबन्दी करके बलैनो नम्बर सीएच-01 सीबी- 0223 को रोककर चैक किया। उसमें बैठे दो युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम व पते सोलन के ओल्ड धोबीघाट सरदार मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय परीक्षित तिवारी व बड़ोग के बाग्गड़ गांव निवासी 30 वर्षीय रजत ठाकुर बताए।
तलाशी में उनके पास से नशे की 680 टैबलेट बरामद हुई। दोनों युवक प्रतिबन्धित नशीली दवाईयों के बारे में कोई भी वैध कागजात पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उक्त दोनों आरोपियों को आगामी कार्यवाही हेतू पकड़ी गई प्रतिबन्धित दवाईयों सहित इग निरीक्षक के हवाले किया कर दिया गया। दोनों आरोपियों के पूर्व के अपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है।


No comments:
Post a Comment