नालागढ़ ब्रेकिंग: बद्दी के झाड़माजरी में स्थित हनुमान मंदिर में हजारों की चोरी - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 25, 2025

नालागढ़ ब्रेकिंग: बद्दी के झाड़माजरी में स्थित हनुमान मंदिर में हजारों की चोरी


नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के अंतर्गत झाड़माजरी में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। 

रात को मंदिर को ताला लगाकर पुजारी अपने घर चला गया था लेकिन जब सुबह वह मंदिर में साफ सफाई और पूजा करने के लिए आया तो देखा कि मंदिर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और मंदिर के अंदर रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर के एक अन्य कमरे का ताला भी टूटा हुआ मिला। 

उसके अंदर रखा हुए तांबे के बर्तन और बच्चों के खेलने के लिए क्रिकेट किट्स और अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। फिलहाल मंदिर कमेटी की ओर से पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने कहा है कि मंदिर में हजारों रुपए की चोरी हुई है जिसमें करीबन 50हजार के आसपास की चोरी की गई है। 

उनका कहना है कि यह चोरी यहां पर जो युवा वर्ग नशे की चपेट में आ चुके हैं उनकी ओर से लगातार ऐसी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । 

उन्होंने बरोटीवाला पुलिस थाना में शिकायत देकर जल्द आरोपी चोरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई और चोरी हुआ सामान रिकवर करने की भी पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।




No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta