हल्द्वानी...दुष्कर्म के आरोपी ने निकाह के बाद गिरगिट की तरह बदला रंग, पत्नी को सिगरेट से जलाता था, अब घर से निकाला - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 26, 2025

हल्द्वानी...दुष्कर्म के आरोपी ने निकाह के बाद गिरगिट की तरह बदला रंग, पत्नी को सिगरेट से जलाता था, अब घर से निकाला


हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वनभूलपुरा पुलिस थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीडित्रत का कहना है कि विवाह से पूर्व उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

जब उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो  आरोपी ने केस वापस लेने के लिए उससे निकाह करने का प्रस्ताव रख दिया। वह मान गई और उसने आरोपी से निकाह करके पिछले बातों के भूल कर नई जिंदगी जीने का संकल्प लिया। 

पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति से वर्ष 2022 में उसकी कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी से पहले उसने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। निकाह करने पर केस बंद करा दिया। मगर शादी के बाद ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सास-ससुर दहेज के लिए उसे परेशान करते रहे। 

पीड़िता का कहना है कि प्रेम विवाह करने की वजह से वह मायके भी नहीं जा पाई और ससुरालियों के अत्याचार सहती रही। पति उसे न सिर्फ अगरबत्ती से जलाता, बल्कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। ऐसे में उसने कोर्ट में चल रहे केस को दोबारा खुलवा दिया। 

इस पर नाराज ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट ज्यादा तेज कर दी। अब दो जनवरी की रात पति ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। वनभूलपुरा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta