नैनीताल। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज नैनीताल पुलिस ने डीएसए मैदान मल्लीताल में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। सबसे पहले नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस सेरिमोनियल परिधान से सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात क्रमश: जिलाधिकारी वंदना , आईजी कुमाऊं योगेन्द्र सिंह रावत तथा मंडलायुक्त दीपक रावत ने पुलिस परेड की सलामी ली।
तदोपरांत रैतिक परेड के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या के आगमन पर एलाइमेंट पर खड़ी सशस्त्र व सुसज्जित परेड ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर अभिवादन किया गया तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा एवं प्रथम परेड कमांडर एवं सीओ सुमित पांडे के साथ निरीक्षण वाहन से एलाइमेंट पर खड़ी संपूर्ण पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
पुलिस परेड के कमांडर श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ओप्स/भवाली परेड के नेतृत्व में सम्मिलित (08) टोली में सम्मिलित यातायात पुलिस नागरिक, पुलिस सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस बल, आईआरबी 1, नागरिक पुलिस महिला, 31पीएसी महिला, अग्निशमन तथा एनसीसी के अतिरिक्त जनपद के थाना क्षेत्र स्तर पर संचालित चीता मोबाइल पुलिस, सी.पी.यू., फायर सर्विस यूनिट, बम डिस्पोजल यूनिट, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, पुलिस संचार वाहनों द्वारा बड़े उत्साह व जोश के साथ मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज, मुख्य अतिथि एवम मंच में आसीन समस्त महानुभावों का अभिवादन किया गया।
पुलिस बैंड के जवानों द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय धुन बजाकर परेड ग्राउंड में मौजूद सभी अतिथियों एवं सम्मानित दर्शकों को आकर्षित किया गया। जनपद के विभिन्न विभागों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा वाहन द्वारा भी झाकियां प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त जनपदीय प्रशासन की ओर से भी आयोजित विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संपूर्ण परेड में सम्मिलित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी गणों, पुलिस कार्मिकों, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा अपने विचार प्रकट किए। अंत में एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस परेड के मुख्य अतिथि, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण समेत पुलिस अधिकारी/कर्मियों, जनता तथा मीडिया बंधुओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके अतिरिक्त 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल, बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी सहित जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन एवं विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी गणों द्वारा अपने अपने कार्यस्थलों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी पुलिस कर्मियों द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण की गई।
इस मौके पर नैनीताल पुलिस के कई अधिकारियों व जवानों को सम्मानित भी किया गया। इनमें रामनगर पुलिस थाने के अरुण कुमार सैनी व लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
तल्लीताल के थाानाध्यक्ष रमेश बोहरा, सूचना सेल हल्द्वानी के अपर उपनिरीक्षक सुरेश कन्याल को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रामनगर के सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा मेडलसे सम्मानित किया गया तो उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दपमसेठ ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह को प्रशस्ति डिस्क सिल्वर–सेवा के आधार पर और महिला हेड कांस्टेबल साधना को प्रशस्ति डिस्क गोल्ड–सेवा के आधार पर सम्मानित किया।






No comments:
Post a Comment