कुल्लू । जिले की पर्यटन नगरी मनाली में एक घर मेंआग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। ग्रामीणों को घटना का पत सुबह के समय ही चल पाया। तब अग्निशमन दस्ते को मौके पर बुलाया गया और इसी दस्ते ने मृतक के शव को घर से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार कल रात 50 वर्षीय ईश्वर दास घर पर अकेला ही था। रात के समय अज्ञात कारणों से घर के भीतर आग लगी और ईश्वरदास घर से बाहर नहीं निकल सका।
आग उस समय लगी जब लोग गहरी नींद सोए हुए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने घर में आग लगी देखी तो पुलिस व दमकल दस्ते को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाते हुए घर के अंदर से ईश्वरदास के शव को बाहर निकाल कर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार अभी आग लगने के कारणों का पताहीं चला है। ईश्वर दास के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सुपुर्द कर दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment