हल्द्वानी : कल काठगोदाम की तरफ जाना है तो यह खबर आपके लिए है - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, January 16, 2025

हल्द्वानी : कल काठगोदाम की तरफ जाना है तो यह खबर आपके लिए है



हल्द्वानी। नारीमन तिराहा काठगोदाम पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड का कार्य करने के दौरान पुलिस ने नारीमन तिराहा से गौलापुल काठगोदाम और गौलापुल काठगोदाम से नारीमन तिराहा तक रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह रूट प्लान कल सुबह  10 बजे से  शाम 16 बजे तक प्रभावी रहेगा।


भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान


1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं नारीमन तिराहा से गोलारोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडॉट / ऊँचापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


2- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन-


* मोतीनगर से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


* डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊंचापुल/लालडॉट तिराहे से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


4- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर /खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए तीनपानी तिराहा से डिबेर कट होते हुए शीतल होटल तिराहे से पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


5- बड़ी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बड़ी मण्डी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल/लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


छोटे वाहनों का डायवर्जन


1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर गोलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड एवं चोरगलिया रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन- नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से मंडी तिराहा होते हुए मंगलपडाव से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।


3- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कुँवरपुर तिराहा /खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए बनभूलपुरा/तीनपानी तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


4- गोलापार रोड (खेड़ा, कुँवरपुर, कालीचौड़ आदि) से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन खेड़ा चौराहा से तीनपानी तिराहा/गोलापुल होते हुए बनभूलपूरा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।


5- गोलापार रोड से हेड़ाखान की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काठगोदाम थाना बन बैरियर से अपने गन्तब्य को जा सकेंगे।


नोट- नारीमन तिराहा से थाना काठगोदाम वन बैरियर व थाना काठगोदाम वन बैरियर से नारीमन तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta