हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान इंद्रानगर से एक युवक को नशे के 91 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इंद्रानगर क्षेत्र में उत्तर उजाला नाले के पास से 31 वर्षीय महमूद को नशे के अवैध इन्जेक्शनों की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से 45 Prenogesic Buprenorphine इंजेक्शन तथा 46 Pheniramine Maleate इंजक्शन IP Avil बरामद किए। इस तरह उसके पास से कुल कुल 91 नशीले इन्जेक्शन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महमूद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक विरेन्द्र चन्द, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा, सुनील कुमार व दिलशाद अहमद शामिल थे।



No comments:
Post a Comment