लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र के अंतरगत आने वाले 50 नंबर स्पेशल गेट पर ट्रेन पास होने के लिए बंद गेट को खुलवाने के लिए गेटमैन से बदमिजाजी कर रहे चार—पांच लोगों ने सूचना पर पहुंचे स्टेशन मास्टर को भी नहीं बख्शा, जब जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने आरपीएफ के जवानों के साथ भी गाली गलौच की। नतीजतन जीआरपी सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब आरपीएफ उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवाार को ऑन ड्यूटी गेटमैन कमलेश राजभर जिनकी ड्यूटी गेट संख्या 50 स्पेशल पर थी । रात नौ बजे के बीस मिनट के आसपास राजभर ने स्टेशन मास्टर लालकुआं के आदेशअनुसार गाड़ी संख्या 15014 को पास करने के लिए गेट बैरियर को बंद किया गया था।
राजभर का आरोप है कि इस दौरान तीन चार व्यक्ति गेट गुमटी पर आकर गेटमैन से गेट खोलने के लिए कहने लगे। परंतु उसके द्वारा बताया कि गेट रानीखेत एक्सप्रेस के लिए बंद है। तो उक्त लोगों द्वारा गेटमैन से गाली गलौज की। वे गेट खोलने के लिए उस पर दवाब बनाने लगे।
गेटमैनने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। इसकी सूचना उसने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को दी। जब स्टेशन मास्टर गेट पर पहुंचे तो उनके साथ भी उक्त लोगों द्वारा गाली गलौज की। इसके उपरांत RPF स्टाफ लालकुआं को सूचित करने पर मौके पर आरपीएफ स्टाफ भी पहुंच गया। आरपीएफ के जवानों के साथ भी उक्त लोगों ने गाली गलौज की।
गेटमैन कमलेश राजभर की तहरीर पर उक्त चार-पांच लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना,ऑन ड्यूटी गेटमैन के साथ गाली गलौज, तथा गाड़ी संख्या 15014 के किया बंद गेट बैरियर को खोलने लिए दबाव बनाने के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल की लालकुआं पोस्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर सभी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरूकर दी गई है। ।


No comments:
Post a Comment