बागेश्वर के युवक से रानीपोखरी बाजार में फोन छीन कर निकाले दो लाख 41 हजार रुपये, केस दर्ज - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 20, 2025

बागेश्वर के युवक से रानीपोखरी बाजार में फोन छीन कर निकाले दो लाख 41 हजार रुपये, केस दर्ज


रानीपोखरी। बागेश्वर से नौकरी के लिए देहरादून के रानीपोखरी आए एक एक व्यक्ति को होटल में आन लाइन पेमेंट करते समय पहले एक युवक देखा उसका पासवर्ड देखा और उसके बाद उसका फोन छीनकर फरार हो गया। इसके बाद चोर ने उसके खाते से 2 लाख 41 हजार से ज्यादा रकम निकाल ली। इस बाच बागेश्वर से लौटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर मामले की शिकायत की है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गोपाल सिंह बागेश्वर के के कमेडी गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जनवरी को वह नौकरी के सिलसिले में रानीपोखरी आया था। इसी दिन रात नौ सेसवा नौ बजे के करीब उसने यहां के एक होटल में खाना खाया और आन लाइन पेमेंट की। 

इसी बीच उसके पीछे खड़े एक 18 —19 वर्षीय  दुबले पतले युवक ने उसका पासवर्ड देख लिया। जब वह रात 11 से सवा 11 बजे के बीच रानीपोखरी आया तो वहीं युवक उसके पीछे पीछे यहां आया और मौका देखकर उसके हाथ से मोाबाइल फोन छीन कर फरार हो गया। 

गोपाल का कहना है कि अगले दिन वह बागेश्वरलौट गया। इस बीच उसे पता चला कि किसीनेउसके बैंक खाते से 2 लाख 41 हजार 142 रुपये निकाल लिए है। 

इसके बाद 18 जनवरी को गोपाल ने रानीपोखरी आकर पुलिस को तहरीर सोंपी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।   

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta