देहरादून। देहरादून की रायपुर पुलिस थाने की टीम ने डेढ़ किलो से ज्यादा चरस के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह चरस चमोली जिले के गोपेश्वर से यहांलाकर साठ से 70 हजार रुपये में बेची जानी थी। जिसे आगे फुटकर के रूप में शहर के युवाओं को बेचा जाना था। चरस का खरीददार और उसकी बहन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कोश्शिें तेज कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गश्त पर निकले उपनिरीक्षक रमन बिष्ट, महिला उपनिरीक्षक बरसा रमोला, हेड कांस्टेबल दमयंती, महिला कांस्टेबल शोभा सेमवाल, कांस्टेबल प्रेम पंवार, भुवनेश की टीम को जानकारी मिली कि नानकसर गुरुद्वारे से आगे सपेरा बस्ती में एक घर में चरस की बड़ी डील होने वाली है।
इस जानकारी पर पुलिस की टीम क्षेत्राधिकारी को मौके पर आने का आग्रह करके सूत्र द्वारा बताए गए घर पर जा डटी। इस बीच सीओ रायपुर अनिल जोशी भी सपेरा बस्ती पहुंच गए। पुलिस की टीम ने सपेरा बस्ती स्थित भूषण नाथ के घर पर छापेमारी की तो वहां छत पर बैठे हुए दो युवक व एक महिला मिली। जिनके पास पालीथिन की पन्नियों में काले रंग की कई बत्तियां रखी दिखीं। पूछताछ में छत पर बैठ कर कुछ तौलने की तैयारी कर रही महिला ने अपना नाम किरन बताया।
24वर्षीय किरने ने बताया कि वह सपेरा बस्ती की ही रहने वाली है। उसके पास ही खड़े एक युवक ने अपना नाम मूल रूप से कंकरखेड़ा निवासी विकास सिंह बताया। 27वर्षीय विकास ने बताया कि वह फिलवक्त रायपुर के नालापानी में रहता है। तीसरे युवक ने अपना नाम गोपेश्वर निवासी अर्जुन कुमार बताया। बीस वर्षीय युवक कुछ समय पहले भूषण के घर पहुंचा था।
तलाशी में के दौरान उनके पास से एक किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई। विकास व अर्जुन सहस्त्रधारा स्थित चारधाम जनता गैराज मैकेनिक का काम करते हैं। दोनों पैसे मिलाकर अर्जुन की पहचान से गोपेश्वर चमोली पहाड़ से चरस मंगाते है। जो कि यहां सपेरा बस्ती में भूषण नामक व्यक्ति को बेचते हैं। भूषण काफी समय से चरस का व्यापार करता है। रविवार को भूषण की बहन रीमा ने विकास से फोन पर संपर्क करके चरस की गई खेप मंगाई।
इस चरस की एवज में उन्हें 60 से 70 हजार रुपये दिए जाने की बात हुई थी। इसके बाद दोनों स्कूटी संख्या UK07FM8716 पर सवार होकर भूषण के घर पहुंचे। रीमा ने बतायाथ कि चरस की खेप वे किरन को सौंप दें। इससे पहपले भी वे भूषण को चरस की खेप बेच चुके थे।
जिसकी एवज में उन्हें 55 हजार रुपये मिले थे। किरन ने बताया कि रीमा ने ही उसे चरस तौलने के लिए यहां बुलाया था। पुलिस ने दोनों युवकों व महिला को गिरफ्तार कर लिया। अब चरस तस्कर भूषण व उसकी बहन की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये गए हैं।


No comments:
Post a Comment